सरकार अच्छा विद्यालय, अस्पताल, रोजगार, सुरक्षा, न्याय, सरकार नहीं दे सकता, वैसे सरकार को क्या बदलने की जरूरत नहीं है। बबलू कुमार सिंह
रिपोर्ट:- अमरुल आलम खान
मोतिहारी/रक्सौल:- जनता कांग्रेस पार्टी के रक्सौल विधानसभा 10 के युवा प्रत्यासी बबलू कुमार सिंह ने गुरुवार को प्रेस विज्ञापित जारी करके कहा कि मैं सरकार से सवाल करना हुँ।उन्होंने कहा कि कुछ लोग कहते हैं, सरकार संविधान से चलता है। मैं पुछता हूँ अगर ये संविधान अच्छा विद्यालय, अस्पताल, रोजगार, सुरक्षा, न्याय, स्वच्छ नेतृत्व और स्वच्छता सरकार नहीं दे सकता, वैसे सरकार को क्या बदलने की जरूरत नहीं है।
बबलू कुमार ने यह भी पूछा की मैं जानना चाहता हूँ। आखिर कब तक झूठे और भ्रष्टाचार नेताओं को चन्दन, वन्दन और अभिनन्दन करते रहेंगे, और उन्होंने कहा सरकार अपनी थोडे फायदे के लिए परिवार और समाज को, राज्य और राष्ट्र को धोखा देते रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा हम अपने गीड़ेवान में झांकें और सरकार चाहे ज़िसकी हो, सरकार की खामियों पर कड़ा प्रहार करे।
