मोतिहारी/ ब्यूरो रिपोर्ट
मोतिहारी: जिलाधिकारी श्री शीर्षत कपिल अशोक ने गांधी मैदान मोतिहारी में झंडोत्तोलन किया ।
संयुक्त परेड का निरीक्षण किया। सलामी परेड में एसएसवी,बीएमपी , सैप,डी.ए.पी होमगार्ड एवं महिला पुलिस बल की प्लाटून सामिल थी।
मोतिहारी गांधी मैदान में झंडोत्तोलन के पश्चात जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा की जिला प्रगति के पथ पर अग्रसर है ।जिले में अनेक प्रकार की सरकार की कल्याणकारी योजनाएं संचालित हैं। जो अपना लक्ष्य को पूरा कर रही है।जल जीवन हरियाली ,सरकार के सात निश्चय ,स्वास्थ्य सेवाएं कोविड-19 के मद्दे नजर निरंतर जारी है। कृषि की योजनाएं भी धरातल पर चल रही है अन्य सभी विभागों की योजनाएं भी प्रगति पर है।
झंडोत्तोलन कार्यक्रम के पूर्व जिलाधिकारी ने बाल उद्यान स्थित बापू के मूर्ति एवं समाहरणालय स्थित बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर के मूर्ति पर माल्यार्पण किया।
स्वतंत्रता दिवस समारोह में पुलिस अधीक्षक श्री नवीन चंद्र झा ,उप विकास आयुक्त ,अपर समाहर्ता श्री शशि शेखर चौधरी ,अपर समाहर्ता आपदा उप निर्वाचन पदाधिकारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी एवं जिले के सभी प्रशासनिक पदाधिकारी ,पुलिस पदाधिकारी समेत गणमान्य लोग मौजूद थे।

