ऑनलाइन अप्लीकेशन की तिथियां – 10 सितंबर से 30 सितंबर (दोपहर 12 बजे) तक एडमिट कार्ड ऑनलाइन जारी होने की तिथि – 12 अक्टूबर कंप्यूटर आधारित प्रवेश परीक्षा की तिथि – 22 अक्टूबर सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक ‘आंसर की’ जारी होने की तिथि – 24 अक्टूबर ‘आंसर की’ या किसी प्रश्न को लेकर आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि – 2 नवंबर प्रवेश परीक्षा परिणाम घोषित किये जाने की तिथि – 9 नवंबर काउंसलिंग एवं मेडिकल चेप-अप की तिथियां – 23 नवंबर, 20 नवंबर और 7 दिसबर कक्षाएं आरंभ होने की तिथि – 1 दिसंबर 2020
BHU IMS Admission 2020: बीएचयू चिकित्सा विज्ञान संस्थान में दाखिला प्रक्रिया शुरू; नर्सिंग, फार्मा, ऑप्यूपेशनल थेरेपी और फिजियोथेरेपी के लिए आवेदन 30 सितंबर तक......
शुक्रवार, सितंबर 18, 2020
Admission 2020: काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के चिकित्सा विज्ञान संस्थान (आईएमएस) में विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों में वर्ष 2020 में दाखिले के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। बीएचयू आईएमस में जिन कोर्सेसे में एडमिशन के लिए ऑनलाइन अप्लीकेशन आरंभ हुए हैं, उनमें बीएससी नर्सिंग, बीफार्मा (आयुर्वेद), बैचलर ऑफ ऑक्यूपेशनल थेरेपी (बीओटी) और बैचलर ऑफ फिजियोथेरेपी (बीपीटी) शामिल हैं। इन सभी कोर्सेस में दाखिला प्रवेश परीक्षा के माध्यम से दिया जाएगा। विश्वविद्यालय द्वारा जारी नोटिस के अऩुसार बीएचयू आईएमएमस एंट्रेंस टेस्ट 2020 ऑनलाइन फॉर्म 10 सितंबर से उपलब्ध करा दिये गये हैं और 30 सितंबर को दोपहर 12 बजे तक बीएचयू आईएमएस अप्लीकेशन 2020 भरे जा सकते हैं। बीएचयू से बीएससी (नर्सिंग), बीफार्मा (आयुर्वेद), बीओटी और बीपीटी करने इच्छुक उम्मीदवार चिकित्सा विज्ञान संस्थान की ऑफिशियल वेबसाइट, bhu.ac.in/ims पर विजिट करके या नीचे दिये दिये डायरेक्ट लिंक से अप्लीकेशन फॉर्म के पेज पर जा सकते हैं।
अन्य ऐप में शेयर करें
