चुनावी घोषणा पत्र समिति की बैठक में कृषि मंत्री ने कहा कि हमें प्रचार के तमाम प्लेटफार्म को उचित तरीके से उपयोग करना है, ताकि हम लोगों के भावनाओं से अवगत हो सकें। समिति के सदस्य पूर्व मंत्री नीतीश मिश्र ने कहा कि लोगों को आत्मनिर्भर बनाने में सोशल मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है, क्योंकि इसने लोगों को उनकी बात कहने का पूरा मौका दिया है। लोग इसमें खुलकर अपनी बात कहने में हिचकिचाएंगे नहीं।
समिति के सदस्य विधान पार्षद रजनीश कुमार ने कहा कि हमें यह अभियान बिहार के हर जिले तक पहुंचाना है। विधायक मिथिलेश तिवारी ने कहा कि हमें योजनाबद्ध तरीके से लोगों तक पहुंचना होगा। ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि समाज के हर वर्ग के लोगों की आवाज हम अपने घोषणा पत्र में सम्मिलित करेंगे। बैठक में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य संतोष पाठक और पूर्व एडिशनल सॉलिसिटर जनरल एसडी संजय भी उपस्थित थे।
