जबकि कुछ ऐसे भी हैं जिनकी उम्र बढ़ते वक्त के साथ या तो घट रही है या फिर ठहर सी गई है। आप सोच सकते हैं कि भला ऐसा कैसे हो सकता है? लेकिन ऐसा हुआ है। चुनावी मैदान में उतरे नेताओं के नामांकन पत्र में दर्ज सूचनाएं कुछ ऐसा ही कह रही हैं।आइए आपको मिलवाते हैं ऐसे नेताओं से जिनकी दास्तान-ए-उमर हैरतअंगेज है।
पांच साल में 10 साल बढ़ी ज्ञानेंद्र की उम्र
बाढ़ सीट के विधायक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह एक बार फिर बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ने जा रहे हैं। 2015 के विधानसभा चुनाव में नामांकन के वक्त हलफनामे में इन्होंने अपनी उम्र 51 वर्ष घोषित की थी।लेकिन इस बार के नामांकन में उन्होंने अपनी उम्र 61 साल घोषित की है। पांच साल में उनकी उम्र 10 साल कैसे बढ़ गई, ये वैज्ञानिकों के लिए रिसर्च टॉपिक हो सकता है।
ये भी पांच साल में बढ़ गए 10 साल
जेडीयू नेता एवं मंत्री जय कुमार सिंह दिनारा सीट से तीन पर विधानसभा पहुंचे हैं।इस बार भी जेडीयू के टिकट पर चुनाव लड़ रहे है। ये भी उन दुर्लभ नेताओं में हैं, जिनकी उम्र वक्त की रफ्तार से तेज बढ़ रही है। पिछले चुनाव यान 2015में नामांकन के वक्त इन्होंने अपनी उम्र 46 साल घोषित की थी।जबकि इस बार के नामांकन में वो अपनी उम्र 56 साल दर्शा रहे हैं।
