पूर्वी चंपारण, मोतिहारी...
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी श्री शीर्षत कपिल अशोक ने स्वीप गतिविधि के माध्यम से लोकतंत्र के महापर्व पर विधानसभा आम चुनाव 2020 को ले मतदाताओं को जागरूक करने हेतु नुक्कड़ नाटक दल को वोट प्रतिशत बढ़ाने को ले दल को किया रवाना...
जिलाधिकारी श्री अशोक ने बताया कि वोट प्रतिशत को बढ़ाने एवं महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए और अशिक्षितों को वोट देने के लिए प्रेरित करने के लिए नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जन-जन तक संदेश पहुंचाया जाएगा..
उक्त जागरूकता को ले कलाकारों ने चलअ चलअ सब मिलके चलअ चलअ सब मिलके वोटवा के मिलल अधिकार हो की दी प्रस्तुति...
उक्त मौके पर विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा सादिक अख्तर, स्वीप नोडल पदाधिकारी दीपशिखा, जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी बिंदुसार मंडल सहित अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद थे..

