प्रखंड के बगही देवराज के हाई स्कूल के प्रागंण में लोजपा के प्रत्याशी इ नौशाद के समर्थन में जनसभा का आयोजन किया गया ।
जनसभा में मुख्य अतिथि के रुप लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुनवार असीम खान,जिला महासचिव दिवाकर सहाय, महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष नूतन श्रीवास्तव, जिला सचिव सोनू कुमार पांडेय, लोजपा के शमशाद अली उपस्थित रहे। मंच एवं सभा का संचालन नगर अध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने की। वही जनसभा को संबोधित करते हुए अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुनवार असीम खान ने मौजूदा राज्य सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि यह सरकार सिर्फ और सिर्फ तानाशाही करना चाहती है। ऐसे सरकार की बिहार में कोई जरूर नही है। आगामी 7 नवम्बर को होने वाले मतदान में बढ़ चढ़कर मतदान कर तानाशाही सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करना है। वही लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने जमकर नीतीश सरकार की आलोचना की। साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार में नीतीश सरकार ने नवजवानों को बेरोजगार बनाया है। वही जिन छात्र व छात्राओं को तीन साल में डिग्री मिलनी चाहिए वह डिग्री बिहार में पांच से छह साल में दी जाती है। इसका मुख्य कारण जब छात्र व छात्राओं को तीन साल में डिग्री दे दी जाएगी तो सभी नवजवान छात्र व छात्राएं नौकरी व रोजगार मांगेंगे। वही नीतीश सरकार छात्र व नवजवानों को नौकरी व रोजगार देने से भागते है। वही उन्होंने कहा कि बिहार में सबसे बड़ा घोटाला जलनल घोटाला होगा। यदि हमारी सरकार बिहार में बनती है, तो सबसे पहले जलनल घोटाले के सूत्रधार को जेल भेजने का काम करेंगे। वही सभा में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इंजीनियर नौशाद देवराज के बेटा है, देवराज का भाई है,देवराज के मिट्टी का लाल कहते हुए नरकटियागंज विधानसभा क्षेत्र से ज्यादा से ज्यादा अपना महुमूल्य मत देकर इंजीनियर नौशाद को जीताकर विधानसभा भेजने का अपील किया। वही सभा के अंत में अपने पिता व स्वर्गीय केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के कहे हुए बचनों को बिहार के विकास में अपनी ईमानदारी पूर्वक भागीदारी निर्वहन करने का अस्वासन लोगों को दिया। तथा लोजपा के हाथ को मजबुत बनाने की अपील की।

