पूर्वी चंपारण, मोतिहारी...
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने हवाई अड्डा के मैदान में बने वाहन कोषांग का किया निरीक्षण...
निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने पर्याप्त वाहन की व्यवस्था रखने का दिया निर्देश... सभी विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग पार्टी डिस्पैच सेंटर पर भी आवश्यकता अनुसार वाहन देने का दिया निर्देश...
पीसीसीपी के वाहन चालकों को रूट चार्ट उपलब्ध कराने का दिया निर्देश...
जिलाधिकारी ने वाहन के कार्यों में एवं वाहन के आवागमन में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने का दिया निर्देश....
उक्त निरीक्षण में सहायक समाहर्ता, अपर समाहर्ता, जिला परिवहन पदाधिकारी, पीडी आत्मा, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा, जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे...

