NTA NEET Result 2020: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी नीट परीक्षा का रिजल्ट 16 अक्टूबर को जारी करेगी। शिक्षा मंत्री ने इस बारे में ट्वीट के जरिये बताया है. यहांं देखें ट्वीट में क्या कहा, और कैसे चेक कर पाएंगे रिजल्ट।
बता दें कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने NEET 2020 परीक्षा 13 सितंबर को कोविड -19 महामारी के बीच आयोजित की थी। इसके अलावा, NEET UG आंसर की 26 सितंबर को जारी की गई थी।परीक्षा का आयोजन कोरोना संकट के बीच किया गया। ऐसे में इस साल विभिन्न राज्य सरकारों द्वारा मुफ्त परिवहन और आवास की घोषणा की गई थी। स्वास्थ्य मंत्रालय की गाइडलाइन के अनुसार इस बार परीक्षा में कोरोना पॉजिटिव छात्र हिस्सा नहीं ले पाए थे। इसे लेकर छात्रों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका डालकर गुहार लगाई थी।
इस परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 12 अक्टूबर को घोषित किया जाना था जो कि अब 16 अक्टूबर को आएगा। एनटीए के वरिष्ठ अधिकारी ने एक न्यूज वेबसाइट से बातचीत में कहा कि सोमवार को इस परीक्षा का रिजल्ट नहीं आएगा। उन्होंने कहा है कि इस परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा। वहीं शिक्षामंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्वीट के जरिये जानकारी दी।
नीट परीक्षा के जरिये देश भर के मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस और बीडीएस में दाखिला मिलता है। इसमें ऑल इंडिया रैंकिंग के हिसाब से देश के टॉप मेडिकल संस्थानों में दाखिला मिलता है।इस बार कोरोना के चलते कंटेनमेंट जोन के परीक्षा केंद्र भी निरस्त कर दिए गए थे।स्वास्थ्य मंत्रालय की सभी गाइडलाइंस को ध्यान में रखते हुए देश भर में ये परीक्षा आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के लिए देश भर के 15 लाख से ज्यादा छात्रों ने आवेदन किया था। 16 अक्टूबर को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, NTA अपनी आधिकारिक वेबसाइट ntaneet.nic.in पर नीट रिजल्ट जारी करेगी। इस साल, NEET 2020 परीक्षा 3,800 केंद्रों पर आयोजित की गई थी।परीक्षा में कुल उम्मीदवारों में से लगभग 90 प्रतिशत उपस्थित हुए थे।
NEET 2020: जानें- कैसे डाउनलोड कर सकेंगे रिजल्ट
स्टेप 1- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ntaneet.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2- "NEET (UG) - 2020 Result" पर क्लिक करें।
स्टेप 3- यहां आपका रिजल्ट खुल जाएगा।
स्टेप 4- अब आप अपना रोलनंबर डालें, साथ ही आंसर की भी पीडीएफ फाइल में दिखाई देगी।
स्टेप 5- आपका रिजल्ट दिख जाएगा, इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट ले लें।
ये होगा बदलाव
अब NEET स्कोरकार्ड में 720 अंकों में से परीक्षा में उम्मीदवारों के ओवरऑल रॉ स्कोर भी होगा। इसमें प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक जोड़कर और प्रत्येक गलत के खिलाफ 1 अंक काटकर रॉ मार्क्स की गणना की जाती है। बता दें कि स्कोरकार्ड पर सेक्शन वाइज रॉ मार्क्स का उल्लेख नहीं किया गया है।
ऐसे तय होती है रैंकिंग
अंत में, 15 पर्सेंटाइल AIQ रैंक है।यह रैंक उन छात्रों को दिया जाता है जो आवश्यक न्यूनतम पर्सेंटाइल प्राप्त करते हैं। फिर रैंकिंग ओवरऑल पर्सेंटाइल स्कोर के आधार पर की जाती है। अगर पर्सेंटाइल अधिक है तो इसका मतलब उच्च रैंक है।
यदि दो या दो से अधिक अभ्यर्थियों को समान अंक प्राप्त होता है, तो जीव विज्ञान में उच्च अंकों के क्रम में टाई ब्रेकिंग किया जाता है।फिर भी यदि टाई बनी रहती है, तो रसायन विज्ञान में उच्च अंक टाई ब्रेकिंग के लिए माना जाता है। यदि समस्या फिर भी हल नहीं होती तो कम से कम नकारात्मक अंक वाले उम्मीदवारों को अधिक स्थान दिया जाता है। फिर भी यदि टाई हल नहीं होती तो उम्मीदवारों को उनकी उम्र के आधार पर रैंक किया जाता है, और पुराने उम्मीदवार को उच्च स्थान पर रखा जाता है।
