पूर्वी चंपारण, मोतिहारी....
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी श्री शीर्षत कपिल अशोक ने समाहरणालय परिसर में नामांकन की विधि व्यवस्था के तैयारियों का किया निरीक्षण....
वही केसरिया, सुगौली एवं मोतिहारी विधानसभा क्षेत्रों के नामांकन केंद्रों का किया निरीक्षण...
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को विधि व्यवस्था संधारण हेतु दिया आवश्यक दिशा निर्देश...
जिलाधिकारी श्री अशोक ने नामांकन के दौरान कोविड-19 के नियमों का अनुपालन सुनिश्चित कराने का दिया निर्देश....
जिलाधिकारी ने बताया कि बिना मास्क पहन कर चलने वाले लोगों पर होगी कार्रवाई वसूला जाएगा जुर्माना...
वही समाहरणालय परिसर में प्रवेश करने वाले वाहनों को हो रही है जाँच....
उक्त निरीक्षण के दौरान सहायक समाहर्ता श्री समीर शौरभ, अपर समाहर्ता श्री शशि शेखर चौधरी, अनुमंडल पदाधिकारी श्री प्रियरंजन राजू सहित अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद थे....

