सुगौली पू/च: सुगौली प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों और व्यवसायिक संघ ने सुगौली सिकरहना छठ घाट पर छठव्रतियों के सुरक्षा एवं सुविधा प्रदान करने के लिए किसी भी तरह की असुविधा नहीं हो इसके लिए छठ घाट का निरिक्षण किया प्रशासन के द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया गया कोरोना से अपना बचाव करते हुए मास्क एंव सेनेटाइजर के उपयोग पर बल दिया गया नदी के गहराई में नहीं जाने का आदेश दिया गया वहीं मौके पर उपस्थित नगर पंचायत अध्यक्ष श्री गोदावरी देवी ने नगर पंचायत के द्वारा रास्ते के व्यवस्था तथा लाईटिंग के सुविधाओं के साथ नगर पंचायत के द्वारा छठव्रतियों के सुविधाओं के लिए हर संभव सहयोग की बात कही। इस विघि व्यवस्था में हर तरह से सहयोग करने के लिए व्यवसायिक संघ सुगौली प्रशासन के साथ है इस बात को व्यवसायिक संघ सुगौली के अध्यक्ष श्री अशोक कुमार ने बताया। इस मौके पर स्थानीय प्रशासन के आरक्षी निरीक्षक शशिभूषण ठाकुर थाना प्रभारी विवेक जायसवाल, नगर अध्यक्ष गोदावरी देवी, नगर उपाध्यक्ष श्याम शर्मा ,नगर भाजपा अध्यक्ष अंकुर चौधरी, व्यवसायिक संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार, शांति समिति सदस्य नुरहोदा कुरैशी, वार्ड पार्षद तथा व्यवसायिक संघ के पदाधिकारी भी उपस्थित थे।
