समाजसेवी हरि सिंह एवं पूर्व वार्ड पार्षद प्रत्याशी रिंकू रानी के द्वारा छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण किया गया। THE ROYAL NEWS
मंगलवार, नवंबर 17, 2020
छोटा बरियारपुर स्थित राधिका कुंज में हरि सिंह सेवा संस्थान के द्वारा मंगलवार को लोक आस्था का पर्व छठ के अवसर पर 500 छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री के साथ गेंहूँ, साड़ी आदि का वितरण किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में आस पास के लोग उपस्थित थे। वितरण के बाद संस्था के संथापक अध्यक्ष हरि सिंह ने बताया कि प्रति वर्ष लोगों को मदद करने से अपर हर्ष की अनुभूति होती है। वहीं संस्था की सचिव सह पूर्व वार्ड प्रत्यासी रिंकू रानी ने कहा कि सभी को एक समान पूजन सामग्री तथा वस्त्र का सम्मान पूर्वक लोगों के बीच वितरित किया गया। साथ ही उन्हों ने कहा कि पिछले 5 सालों से गरीब और मजदूर वर्ग के लोगों को मदद करते आ रहे हैं और आगे भी हमेशा उनके मदद के लिए तत्पर रहेंगे। मौके पर सुशील पांडेय, रामकुमार पांडेय, दशरथ झा, बैधनाथ पांडेय, गोपाल सिंह, विनोद पांडेय, अशोक सिंह, राकेश सिंह, आशा सिंह, भोला चौधरी, ध्रुव सह, गंगा दास, खलील मियां, मुस्तुफा अंसारी, भारत राम, सुनील सह, प्रमोद महतो, जयलाल साह, चंद्रिका साह, रवि सहनी, जहांगीर अंसारी, सुरेंद्र ठाकुर, पापु पांडेय, श्याम कुमार, अभय श्रीवास्तव, प्रमोद सिंह, मुस्तकीम मियां, मिश्रीलाल भगत, राजेश कुशवाहा, विनोद सिंह, धर्मेंद्र सिंह, मैदान सिंह, नवल किशोर सिंह, प्रियांशु राज, हिमांशु राज, धीरज कुमार, समीर, विनय कुमार, कुमार ओमकार, कृष्ण कांत राज, शशिभूषण कुमार, रामदेव राय, विजय सिंह, राजकुमार के साथ दर्जनों लोग उपस्थित थे।
अन्य ऐप में शेयर करें

