पूर्वी चंपारण मोतिहारी
जिला पदाधिकारी श्री शीर्षत कपिल अशोक ने जिला अंतर्गत सभी प्रखंडों अंचलों में सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न विकासात्मक कल्याणकारी योजनाओं तथा विकास, मनरेगा, आपूर्ति, सामाजिक सुरक्षा, कल्याण, राजस्व, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि विभागों की योजनाओं की समीक्षा एवं पर्यवेक्षण करने हेतु जिला में पदस्थापित पदाधिकारियों को वरीय प्रभारी पदाधिकारी के रूप में कार्य करने हेतु प्राधिकृत किया है। और निर्देश दिया है कि क्षेत्र में जाकर योजनाओं की प्रगति की जानकारी लें और गुणवत्ता पूर्ण कार्य पूर्ण कराएं।
इस क्रम में आज दिनांक 28.11.2020 को वरीय प्रभारी पदाधिकारी द्वारा अपने आवंटित प्रखंड/अंचल में *मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल निश्चय योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण गली नाली पक्कीकरण निश्चय योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना* के अंतर्गत किए गए कार्यों की समीक्षा की जा रही है।
जिलाधिकारी के निर्देशानुसार वही भूमि विवाद के निस्तारण हेतु सभी थानों में शनिवारीय बैठक की जा रही है।

