पूर्वी चंपारण, मोतिहारी...
जिलाधिकारी श्री शीर्षत कपिल अशोक ने पताही प्रखंड अंतर्गत बोकाने कला के पैक्स में धान क्रय केंद्र का किया शुभारंभ....
वही शुभारंभ के दौरान जिलाधिकारी ने किसानों की समस्याओं को ले किसानों से की बातचीत...
जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में किसानों को भगवान बताया...
शुभारंभ के बाद जिलाधिकारी ने बोकाने कला के मिश्रा टोला में की कृषि टास्क फोर्स की बैठक...
बैठक के दौरान किसानों ने जिलाधिकारी महोदय के कार्यों की सराहना की,, बताया बधाई के पात्र...
जिलाधिकारी ने प्रखंड कृषि पदाधिकारी एवं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को सेवामुक्त करने का दिया आदेश...
किसानों से बातचीत कर खेतों में लगाये गए फसलों के बारे में ली जानकारी....
उक्त मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, सहायक निदेशक उद्यान, जिला पशुपालन पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा, जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी सहित अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद थे...

