Big breaking
कॉलेज प्रशासन के गलती से बच्चों का दूसरा साल भी हो रहा बर्बाद😢😢
चकिया एनएच 28 स्थित एसआरएपी कॉलेज में दोबारा फॉर्म भरने के बावजूद इंटर की परीक्षा से वंचित हो रहे हैं छात्र। एडमिट कार्ड नहीं मिलने पर जिला पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी को आवेदन दे चुके छात्रों का कहना है, कि अगर जिला पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा कुछ उचित कदम नहीं उठाया गया तो इस साल भी इंटर के परीक्षा से वंचित रहेंगे छात्र।छात्रों का कहना है कि अगर प्रशासन द्वारा कुछ उचित कदम नहीं उठाया गया तो हमारे द्वारा कॉलेज एवं एनएच 28 पर कॉलेज एवं जिला पदाधिकारियों के विरोध में आमरण आंदोलन किया जाएगा और उसका भागीदार सिर्फ और सिर्फ कॉलेज एवं जिला पदाधिकारी होंगे ना की मजबूर छात्र।अब गौरतलब यह है कि आगे होता है क्या...? इन बच्चों का भविष्य पिछले वर्ष कि भांति इस बार भी अंधकार में रहता है या उजाले कि ओर अग्रसर होता है...।इसके साथ साथ ध्यान देने वाली बात यह भी होगी की कॉलेज प्रशासन के ऊपर जिला पदाधिकारी के निर्देशों को किस प्रकार असर पड़ता है🤔🤔

