पूर्वी चंपारण के जिला अधिकारी शिर्सत कपिल अशोक ने जाना किसानों का हाल।THE ROYAL NEWS
सोमवार, नवंबर 30, 2020
जिलाधिकारी श्री शीर्षत कपिल अशोक ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा की किसानों के बीच आने का मेरा मतलब है ।किसानों के लिए चलाई जा रही योजना धरातल पर किस स्थिति में है । कृषि विभाग के अधिकारी किसानों को लाभ पहुंचा रहे हैं कि नहीं। आगे उन्होंने कहा कि दुनिया उम्मीद पर कायम है ।समस्या और चुनौतियां बहुत हैं। आप किसानों से अच्छी जानकारियां मिली ।आगे उन्होंने कहा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने कहा था जरूरत का अंत हो सकता है लेकिन लालच का कोई अंत नहीं है ।उन्होंने कहा कि हम कितने ठीक है इसे भी देखने की जरूरत है लेकिन जो किसान सक्षम है वही आगे बढ़े हैं। सरकारी व्यवस्था आपके सहयोग के लिए है ।आप उस पर निर्भर ना रहें ।व्यवस्था का लिमिटेशन होता है। इंटीग्रेटेड फार्मिंग सेंटर और केवीकेए से जानकारी आवश्यक रूप से प्राप्त करें। जिससे उन्नत खेती आप कर सके और उससे आपकी आर्थिक और माली हालत सुधरेगी ।अच्छी खेती के गुर सीखने चाहिए ।काला धन और काला गेहूं की खेती हम देखने गए थे। विश्वास रखें पदाधिकारी आपके बीच के ही हैं ।जिनसे आप जानकारी प्राप्त कर सभी व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं हम सभी मिलकर व्यवस्था को बनाते हैं राजकीय नलकूप की जो भी खामियां हैं ,उसे दूर कराया जाएगा ।खाद, बीज खरीदने पर रसीद मुहैया कराने का निर्देश दिया गया है ।सड़क और पुल का एप्रोच रोड बना दिया जाएगा। सभी पंचायतों को धान अधिप्राप्ति हेतु टैग कर दिया गया है ।धान क्रय करने का लक्ष्य बढ़ा दिया गया है। 1888 रुपए ग्रेड वन धान का कीमत है और 1868 रुपए सामान्य धान का कीमत है ।किसान से धान पैक्स खरीद करेगा। इस जिले का लक्ष्य 80 हजार मैट्रिक टन है ।क्वालिटी कंट्रोल पर भी विचार किया जाएगा ।जिलाधिकारी ने 10 किसानों से समस्याओं के बारे में जानकारी ली और समाधान का आश्वासन दिया। जिला कृषि पदाधिकारी ने विस्तारपूर्वक कृषि योजनाओं की जानकारी दी ।कृषि टास्क फोर्स की बैठक में कृषि विभाग के अधिकारी समेत सहकारिता विभाग के भी पदाधिकारी मौजूद थे।
अन्य ऐप में शेयर करें

