एनएच 28 स्थित एसआरएपी कॉलेज बारा चकिया में इंटरमीडिएट के छात्रों के द्वारा किया गया सड़क जाम छात्रों का कहना था, कि इंटरमीडिएट का फॉर्म 2 साल से हमारा नहीं भरा जा रहा है जिसकी सूचना हमने जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, बिहार बोर्ड परीक्षा समिति के साथ जिला के हर पदाधिकारी को दी थी, लेकिन कोई उचित कदम नहीं उठाया गया जब हमने प्रचार महोदय से बात की तो उन्होंने गाली-गलौज करके हमें कॉलेज से बाहर निकलवा दिया सड़क जाम करने के पीछे हमारा एक ही उद्देश्य है कि हमारा फॉर्म कॉलेज द्वारा भरा जय ताकि हमारा साल बर्बाद ना हो सके इस मौके पर सड़क से गुजर रहे पूर्व उप मुख्यमंत्री माननीय सुशील मोदी जी के साथ मोतिहारी विधायक प्रमोद कुमार पिपरा विधायक श्याम बाबू यादव के साथ अन्य लोगों ने हमें आश्वासन देकर कहा कि आप सबका साल हम बर्बाद नहीं होने देंगे हम इसके लिए पूर्वी चंपारण के जिला पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी के साथ शिक्षा मंत्री एवं बिहार बोर्ड परीक्षा समिति से बात करेंगे इस मौके पर छात्रों का कहना था कि छात्रों ने समय से पहले कॉलेज का फॉर्म भरा था लेकिन कॉलेज के स्टाफ के द्वारा फॉर्म नहीं भरा गया और बच्चों का यह भी कहना है कि कॉलेज के प्रशासन द्वारा उनसे अवैध तरीके से पैसा भी लिया गया है जब उन्होंने इसकी सूचना प्रचार महादेव को दी तो उन्होंने गाली गलौज कर के बच्चों को कॉलेज से बाहर निकलवा दिया मौके पर छात्र प्रतिनिधि राहुल गुप्ता, आकर्ष कुमार, नेहाल कुमार, विक्रम कुमार, नीरज कुमार, संतोष कुमार, अखिलेश कुमार, गौतम कुमार, के साथ अन्य छात्र उपस्थित थे

