रक्सौल/मोतिहारी पर्यावरण हमारे जीवन का अमूल्य अंग है इसके बिना मानव जीवन संभव नही है ।क्यों अगर आज हवा जहरीला हो जाए तो क्या मानुष जीवित रहेगा? उक्त बाते अनमोल तिवारी ने प्रेस बर्ता में बताया अनमोल ने पुरे विश्व को पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान देना का आग्रह किया । अनमोल ने कहा की अगर हमें अपने कल को बचाने के लिए हमे आज पर्यावरण संरक्षण करना होगा पौधा रोपण व पौधा बचाने में अपना एक कदम बढ़ाना होगा ।हमे ओजोन परत को बचाने के लिए अधिक से अधिक पौधा रोपण करना होगा अनमोल ने कहा की ओजोन परत पृथवी का सुरक्षा कवच है इसके क्षय होने स पेराबैगनी किरण पृथ्वी पर आने लगेगी इससे त्वचा रोग सम्बंधित अनोको रोग होने की संभवना रहेगी । तो वही अभियान के महासचिव नीरज कुशवाहा ने बताया की हमे अधिक से अधिक लोगो को पर्यावरण संरक्षण करने व अधिक से अधिक पौधा रोपण करने के लिए जागरूक करने की जरूरत है तकि लोग इसका महत्व समझ सके । अनमोल ने बताया की बीते 5 जून 2019 से लगतार हमारे अभियान के द्वारा पौधा रोपण किया जा रहा है । आने वाले नववर्ष 1 जनवरी 2021 को अभियान के द्वारा 5 जगहों को चयनित कर पौधा रोपण किया जायेगा और लोगो को पर्यारण संरक्षण के लिए जागरूक किया जायेगा अभियान के जिला प्रभारी अंकित मिश्रा को इसकी जगह के चयन करने की जिम्मेवारी सौपी गई है ।

