BIG BREAKING THE ROYAL NEWS
शुक्रवार, जनवरी 29, 2021
पूर्वी चंपारण मोतिहारी जिलाधिकारी श्री शीर्षत कपिल अशोक की अध्यक्षता में हर खेत तक सिंचाई का पानी के लिए तकनीकी विभागों के पदाधिकारियों के साथ बैठक संपन्न हुई ।जिलाधिकारी ने इस बाबत एक टीम का गठन किया जिसमें नोडल पदाधिकारी के रूप में डीआरडीए डायरेक्टर, सिंचाई विभाग ,कृषि विभाग, लघु सिंचाई विभाग ,विद्युत विभाग के पदाधिकारी को सदस्य बनाया गया है।अधीक्षण अभियंता जल संसाधन विभाग ने बताया इसके लिए प्रखंड वार असिंचित भूमि को चिन्हित करने के लिए टीम बनाई गई है जो ग्रामीणों के साथ बैठक कर कार्रवाई कर रही है। जिलाधिकारी ने इस बाबत तिथि वार एक रोस्टर तैयार करने का निर्देश दिया है ।जिसके अनुसार गांव गांव में बैठकें होगी ।असिंचित भूमि का मैप उपलब्ध कराने का निर्देश जिलाधिकारी ने सभी अंचलाधिकारी को दिया है ।जिलाधिकारी ने कहा है कि प्रखंड कृषि अधिकारी, कृषि समन्वयक सिंचाई विभाग , लघु सिंचाई विभाग ,विद्युत विभाग, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी इस कार्य में सहयोग प्रदान करेंगे। 3 दिन पर निदेशक डीआरडीए इसकी समीक्षा करेंगे ।7 दिन पर जिला पदाधिकारी महोदय खुद इसकी समीक्षा करेंगे ।जो असिंचित भूमि को सिंचित करने के लिए सिंचाई विभाग उपयुक्त योजना उपलब्ध कराएगा ।जिससे सिंचाई होगी और हर खेत को पानी मिलेगा। जिलाधिकारी ने अधीक्षण अभियंता को कहा है कि विभागीय पदाधिकारी को युद्ध स्तर पर काम करने के लिए लगाएं ।असिंचित भूमि क्षेत्र को सिंचित करने के लिए योजना से आच्छादित करें। अधीक्षण अभियंता जल संसाधन ने बताया 159 टोले में बैठक की गई है ।जिसमें 34 गांवों को चिन्हित किया गया है। बैठक में अधीक्षण अभियंता जल संसाधन विभाग ,जिला कृषि पदाधिकारी ,कार्यपालक अभियंता जल निःस्सरण, विद्युत ,लघु सिंचाई विभाग के कार्यपालक अभियंता , सहायक निदेशक कृषि अभियंत्रण मोतिहारी ,गोपनीय शाखा के विशेष कार्य पदाधिकारी समेतअन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
Tags
अन्य ऐप में शेयर करें

