पूर्वी चंपारण मोतिहारी
जिलाधिकारी श्री शीर्षत कपिल अशोक की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रखंडवार कोविड-19 टीकाकरण का फ्रंटलाइन वर्कर का डाटा बेस तैयार कराने को ले हुई बैठक...
जिलाधिकारी ने प्रखंड एवं अंचल से कोविड-19 टीकाकरण का डाटा बेस तैयार कर 24 घंटे के अंदर फॉर्मेट में एक्सेल शीट में भेजने का दिया निर्देश...
वहीं जिलाधिकारी ने कहा कि सभी प्रखंड व अंचल कार्यालय के पदाधिकारी एवं कर्मी का डाटा बेस तैयार करने के कार्यों में ब्लॉक के आई टी सहायक एवं आरटीपीएस कार्यपालक सहायक से करायें तैयार....
स्वास्थ्य विभाग विभाग वार् फ्रंटलाइन वर्कर का डेटाबेस अपलोड करने का कार्य अपने स्तर पर कराना सुनिश्चित करेंगे साथ ही पल्स पोलियो टीकाकरण 31 जनवरी से शुरू होगा उसके लिए भी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे .....
चमकी बुखार के लिए आवश्यक बैठक स्वास्थ्य विभाग अन्य विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर कर लें और इसके प्रचार-प्रसार की व्यवस्था और जागरूकता की व्यवस्था आवश्यक रूप से कराएंगे......
जिलाधिकारी ने सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि पीकू वार्ड की आवश्यक तैयारी पूरी करा ले डॉक्टर हमेशा वहां मौजूद रहे....
सभी कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद ,नगर पंचायत को निर्देश दिया की डंपिंग एरिया के लिए जमीन चिन्हित कर तुरंत सूची उपलब्ध कराएं । सरकारी जमीन नहीं मिलता है ,तो एमभी आर रेट पर प्राइवेट जमीन खरीद लें .....
नल जल योजना की भी समीक्षा जिलाधिकारी ने की और कहा कि जिस वार्ड में नल जल योजना पैसा की कमी के कारण पूरा नहीं हुआ है वहां का डिमांड तुरंत आकलन कर भेज दें....
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सिविल सर्जन जिला पंचायती राज पदाधिकारी स्वास्थ्य विभाग के डीआईओ डीपीएम जिला गोपनीय शाखा के विशेष कार्य पदाधिकारी समय स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद थे।

