मूली के सेवन के फायदे
1.मूली किडनी को स्वस्थ रखती है
मूली किडनी को स्वस्थ्य रखने में मददगार होती है।पौष्टिक तत्वों से भरपूर मूली हमारे शरीर से विषैले पदार्थों को निकालने में भी मदद करती है और इसलिए इसे नेचुरल क्लींजर भी कहा जाता हैै। यह हमारी आंतों को स्वस्थ रखने में मदद करती है। इसमें अच्छी मात्रा में फाइबर पाया जाता जो कब्ज के मरीजों के लिए रामबाण है।
2.पाचन तंत्र में भी मददगार
मूली पाचन तंत्र के लिए मददगार होती है।इसमें फाइबर की भरपूर मात्रा पायी जाती है। यह पाचन तंत्र को सही करके पेट से संबंधित बीमारियों को दूर भगाता है।विशेषज्ञों की मानें तो सलाद के तौर पर मूली का सेवन प्रतिदिन करने से पेट साफ होता है। साथ ही साथ कब्ज की समस्या भी नहीं होती है।
3. त्वचा रोगों से लड़ने में है मददगार
मूली त्वचा रोगों से लड़ने में मददगार होती हैै। मूली में फॉस्फोरस और जिंक भी काफी मात्रा में पाई जाती है, जो ठंड में ड्राई स्किन में नमी लाने और मुंहासे और चेहरे पर होने वाले लाल चकत्तों से त्वचा को मुक्ति दिलाने में मददगार हैै।
4. ब्लड शुगर को कंट्रोल करती है मूली
मूली में काफी कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है।पीलिया की बीमारी में मूली को रामबाण माना गया है। रोज सुबह उठते ही कच्ची मूली खाने से पीलीया में आराम मिलता है।
5. ठंड में रखता है शरीर को हाइड्रेट
मूली ठंड में शरीर को हाइड्रेड रखती है।दरअसल, ठंड में हम पानी पीना कम कर देते है।ऐसे में डॉक्टर भी सलाह देते हैं कि शरीर में पानी की कमी को दूर करने के लिए हमें ऐसे फूड्स का सेवन करना चाहिए जिसमें इसकी मात्रा अधिक होती है।मूली में पानी की प्रचुर मात्रा पायी जाती है, जो शरीर को प्राकृतिक रूप से हाइड्रेटेड रखने में मददगार साबित होता हैै। इससे सर्दियों में आपकी त्वचा में भी चमक बनी रहती हैै।
6. पीलिया में है फायदेमंद
मूली पीलिया पेशेंट्स के लिए रामबाण का काम करती है। जिन लोगों को पीलिया की शिकायत रहती है उन्हें डाइट में ताजी मूली को शामिल करना चाहिए। रोजाना सुबह एक कच्ची मूली खाने से पीलिया रोग सही हो जाता है। मधुमेह के मरीजों के लिए भी यह बेहद फायदेमंद है।इसमें मौजूद तत्व इंसुलिन को कंट्रोल करने का काम करते हैं।
7. कफ और जुकाम में फायदेंमंद
मूली में एंटी-कंजेस्टिव गुण पाए जाते हैं, जो इसे सर्दियों में सेहत के लिए लाभकारी बनाता है। यह गले और सांस की नली को साफ करके कफ और जुकाम को दूर भगाता हैै।
