पूर्वी चंपारण मोतिहारी जिलाधिकारी श्री शीर्षत कपिल अशोक की अध्यक्षता में मद्य निषेध की समीक्षा बैठक संपन्न हुई ....
जिलाधिकारी ने मद्य निषेध के केसों के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिया। जप्त शराब के विनष्टी करण एवं जप्त गाड़ियों के नीलामी की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया ....
मद्य निषेध से संबंधित जितने भी मामले अनुमंडल पीजीआरओ के यहां है ।उनकी भी समीक्षा जिलाधिकारी ने की, केसों के निष्पादन एवं राज्यसात के मामले में तेजी से कार्रवाई करने का निर्देश दिया है......
जिलाधिकारी ने सहायक पुलिस अधीक्षक को जो भी सरकारी गवाह है ।उसे आवश्यक रूप से उपस्थित होने के लिए निर्देश देने को कहा है। जिलाधिकारी ने कहा है कि कनविक्शन आवश्यक रूप से कराएं ।स्पीडी ट्रायल चलाकर शराब के कारोबारियों को सजा दिलाएं ......
जिलाधिकारी ने उत्पाद अधीक्षक रेल उपाधीक्षक एवं सभी थाना प्रभारी को लगातार छापामारी करने का निर्देश दिया है.....
जिलाधिकारी ने अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी को उनके स्तर पर 60 दिनों के अंदर मामलों का तेजी से निष्पादन का निर्देश दिया है...
जिलाधिकारी ने जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी को अनुमंडल पीजीआरओ के समस्याओं का निष्पादन करने, अनुमंडल पीजीआरओ के कार्यों की समीक्षा करने का निर्देश दिया.....
उत्पाद पीपी को केशों के निष्पादन में तेजी लाने एवं आवश्यक कार्रवाई करने का दिया निर्देश .....
जिलाधिकारी ने एपीओ को 7 दिन के अंदर अपने कार्यशैली में में सुधार लाने का निर्देश दिया है ।यदि उनके कार्यों में सुधार नहीं होता है तो उनके निलंबन का प्रस्ताव भेजा जाएगा.......

