चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में सुगौली के महारानी जानकी स्टेडियम में चल रहे
स्व0 मलय बनर्जी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट लीग मैच (बी डिवीजन) में आज दिनांक 27/02/2021 को टॉस जीतकर पहले खेलने उतरी एम जे के क्रिकेट क्लब की टीम निर्धारित 25 ओवर के मुकाबले में खेलते हुए सभी विकेट खोकर 135 रन बनाए जिसमे अनमोल ने 35 रन और रसीद बेग 30,तथा शार्फ़राज 24 का योगदान दिया। स्पोर्ट्स क्रिकेट गेंदबाज उज्ज्वल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 वकेट चटकाए जबकि वसीम को 2 विकेट मिला ।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्पोर्ट्स क्लब की टीम ने 23.2 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 108 रन बनाऐ ।मैच को 27 रन से हार गई।स्पोर्ट्स क्लब के बल्लेबाज मुस्ताक ने 22 ने रन अंकित 21,जमशेद 24 रनका योगदान दिया।एम जे के क्रिकेट क्लब के गेंदबाज फरीद 3 व परियेश ने 2, विकेट झटके ।शानदार प्रदर्शन के लिए एम जे के क्रिकेट के गेंदबाज फरीद को को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जी. के.स्पोर्ट्स के सौजन्य से दिया गया।
मैच में अम्पायर की भूमिका डिस्ट्रिक्ट पैनल राहुल कुमार व संदीप ने निभाया साथ ही स्कोरर की भूमिका मे प्रशांत कुमार रहे।
मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन ने बताया कि मौके पर मो.रुस्तम(ग्राउंड प्रभारी),नेसार अहमद वार्ड पार्षद 14,दूरबीन सहनी,विवेक कुमार गुप्ता,फरीद आलम,हरिओम, राहुल,हफीजुल रहमान ,इमरान कुमार,अच्छेलाल,विकाश सहित सैकड़ों खेलप्रेमियों की उपस्थिति रही।

