बिहार के विकास एवं गरीबों की झोपड़ी में प्रकाश का सपना साकार करने वाले यशस्वी राजनेता नीतीश कुमार है। उक्त बातें गांधीवादी नेता पूर्व मंत्री ब्रजकिशोर सिंह ने स्थानीय गांधी संग्रहालय परिसर में आयोजित माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की जयंती समारोह में कही श्री सिंह ने नीतीश कुमार की व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि श्रीकुमार सचमुच एक विकास पुरुष है उनके नेतृत्व में बिहार का मूलभूत विकास तो हुआ ही है साथ ही गांधी के सपनों को साकार किया है प्रत्येक घर में प्रकाश की रोशनी पहुंचाई उन्होंने सड़क नाली बिजली पानी के साथ-साथ बिहार के शैक्षिक सांस्कृतिक एवं पर्यटन विकास की गंगा बहाई है ।गांधी संग्रहालय के विकास को भी आधार तत्व दिया इस अवसर पर निम्नलिखित लोग उपस्थित रहे। डी के आजाद ,ई०रंजन शर्मा ,आर एन सिंह ,रवि कुमार, चंद्रभानु, गोपाल, रंजीत गिरी ,त्रिभुवन सिंह, बबीता, रेनू देवी।
ब्रज किशोर सिंह सचिव गांधी संग्रहालय मोतिहारी।
