सुगौली पुलिस को फिर से मिली है बड़ी सफलता लगातार शराब कारोबारियों के खिलाफ छापामारी से हड़कंप मचने लगा है स्थानीय सुगौली पुलिस ने 135 बोतल विदेशी शराब,15 लीटर देशी शराब,एक टेम्पू के साथ दो शराब कारोबारी को धर दबोचा है जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष विवेक कुमार जयसवाल को गुप्त सूचना मिली कि होली के अवसर पर शराब की बिक्री करने के लिए शराब कारोबारी बढ़ी खेप लेकर आ रहा है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ सुगौली छपरा बहास पथ में मूरत माई स्थान के समीप टेम्पू पर लदा विदेशी शराब रॉयल स्टेज का 135 बोतल के साथ नथुनी पड़ित को धर दबोचा और थाना लेकर चले गए।वहीं थाना क्षेत्र के गोढ़ीगावां से प्रदीप सहनी को 15 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के द्वारा लगातार की जा रही छापेमारी से शराब करोबारीयों में हड़कंप मच गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब व वाहन को जब्त कर लिया गया है।दोनों शराब कारोबारी पर केस दर्जकर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। शराब कारोबारी को किसी भी कीमत में बख्सा नहीं जाएगा।
रिपोर्ट:- अमरूल आलम खान
