छोटा बरियारपुर स्थित राधिका कुंज में हरि सिंह सेवा संस्थान के द्वारा शुक्रवार को होली मिलन समारोह का आयोजन।THE ROYAL NEWS
शनिवार, मार्च 27, 2021
छोटा बरियारपुर स्थित राधिका कुंज में हरि सिंह सेवा संस्थान के द्वारा शुक्रवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। आयोजन में गोला बना कर सोशल डिस्टनसिंग का पालन किया गया और सभी को मास्क दे कर कोरोना से सचेत रहने की बात बताई गई। सामग्री वितरण में लगभग 200 गरीब वर्ग के लोगों को मैदा, रिफाइन, चीनी, मशाल, रंग, अबीर आदि का वितरण किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में आस पास के लोग उपस्थित हो कर वितरण में सहयोग किया एवं एक दूसरे को गुलाल लगा कर होली की हार्दिक शुभकामनाएं दिए। वितरण के बाद संस्थान के संथापक अध्यक्ष हरि सिंह ने बताया कि होली रंगों का त्योहार है, महंगाई की वजह से कुछ मजदूर वर्ग के लोग खाद्य सामग्री जुटाने में असमर्थ हो जाते है। इस लिए हम प्रति वर्ष ऐसे वर्ग के लोगों का सहयोग करते है। साथ ही उन्हों ने कहा कि प्रति वर्ष मजदूर एवं गरीब तबके के लोगों को मदद करने से अपार हर्ष की अनुभूति होती है। वहीं संस्थान की सचिव सह पूर्व वार्ड प्रत्यासी रिंकू रानी ने कहा कि सभी को एक समान सामग्री देते हैं और सभी को गुलाल लगा कर होली की शुभकामनाएं देते है। उन्हों ने कहा कि पिछले 6 सालों से गरीब और मजदूर वर्ग के लोगों को मदद करने का सिलसिला जारी रखे हैं और आगे भी हमेशा उनके मदद के लिए तत्पर रहेंगे। समारोह में सुशील पांडेय, संजय कुशवाहा, पीयूष कुमार, छोटे श्रीवास्तव, मुनचुन श्रीवास्तव, पुतुल श्रीवास्तव, नागेन्द्र सिंह, रामकुमार पांडेय, दशरथ झा, बैधनाथ पांडेय, गोपाल सिंह, विनोद पांडेय, अशोक सिंह, राकेश सिंह, आशा सिंह, भोला चौधरी, ध्रुव सह, गंगा दास, खलील मियां, मुस्तुफा अंसारी, भारत राम, सुनील सह, प्रमोद महतो, जयलाल साह, चंद्रिका साह, रवि सहनी, जहांगीर अंसारी, सुरेंद्र ठाकुर, पापु पांडेय, श्याम कुमार, अभय श्रीवास्तव, प्रमोद सिंह, मुस्तकीम मियां, मिश्रीलाल भगत, राजेश कुशवाहा, विनोद सिंह, धर्मेंद्र सिंह, मदन सिंह, नवल किशोर सिंह, प्रियांशु राज, हिमांशु राज, धीरज कुमार, समीर, विनय कुमार, कुमार ओंकार, कृष्ण कांत राज, शशिभूषण कुमार, रामदेव राय, विजय सिंह, राजकुमार के साथ दर्जनों लोग उपस्थित थे।
Tags
अन्य ऐप में शेयर करें

