मोतिहारी गांधी संग्रहालय के सभागार में देश के स्वतंत्रता आंदोलन के अग्रणी सेनानी रामर्षिदेव त्रिवेदी ( ऋषि जी ) की 116 वीं जयंती समारोह का आयोजन।
मंगलवार, मार्च 23, 2021
मोतिहारी गांधी स्मारक सह संग्रहालय के सभागार में आज देश के स्वतंत्रता आंदोलन के अग्रणी सेनानी एवम चंपारण सत्याग्रह के पुरोधा रामर्षिदेव त्रिवेदी ( ऋषि जी ) की ११६ वीं जयंती सह सम्मान समारोह काआयोजन किया गया। विभिन्न वक्ताओं ने उनके शौर्य एवम व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। गांधी स्मारक के सचिव और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री श्री ब्रज किशोर सिंह ने ऋषि जी को अपनी प्रेरणा का स्रोत बताया। जेपी आंदोलन के पूर्वी चंपारण के अध्यक्ष और समाजसेवी राय सुंदरदेव शर्मा ने कहा कि ऋषि जी ने १९४२ के आंदोलन मे चंपारण को अंग्रेजो से आजाद कराकर अपनी सरकार बनाई थी। प्रसिद्ध रंगकर्मी प्रसादरत्नेश्वर ने ऋषि जी तो बिहार का नेताजी सुभाष चंद्र बोस कहा। चंपारण के जानेमाने फिल्म निर्देशक डी के आज़ाद ने अपनी चंपारण सत्याग्रह पर बनने वाले फिल्म मे ऋषि जी के कार्यों को भी शामिल करने का संकल्प लिया। ऋषि जी की जयंती पर चंपारण के गांधी विचारधारा एवम सामाजिक कार्यकर्ताओं को अमिता निधि और ऋषि परिवार के द्वारा अंग वस्त्र एवम सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया। इस मौके पे ऋषि परिवार से उनकी पुत्रियां उषा त्रिवेदी, अमिता निधि, नाती उदयन किशोर मिश्र, नतिनी मेघना मिश्रा उपस्थित थे । ऋषि जी की जयंती सभा को विजय शंकर पांडेय, गांधी भक्त तारकेश्वर , शाजिद रजा, केशव कृष्णा, कौशल किशोर पाठक, योग गुरु वीरेंद्र कुमार, निर्मला चांदनी, विनय कुमार, अमरेंद्र सिंह, आलोक कुमार,राज गुरु आदि लोगों ने संबोधित किया।
Tags
अन्य ऐप में शेयर करें

