सुगौली,
रिपोर्ट:- अमरूल आलम खान
सुगौली प्रखंड के पी0एच0सी परिसर में बिहार दिवस के अवसर को धूमधाम से मनाया गया।पीएचसी परिसर में मोमबती जलाया गया और पूरे परिसर को सजाया गया। बीएमपी धर्मराज कुमार ने बताया कि बिहार राज्य को 109 वर्ष बनने पर बिहार दिवस मनाया गया और सभी विषयों पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। सरकार के द्वारा चलाई गई जनहित योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई।मौके पर पीएचसी के कर्मचारी मौजूद थे।वहीं सुधीर सेवा सदन में बिहार दिवस के अवसर पर डा0 सुधीर कुमार के द्वारा निशुल्क इलाज किया गया और मुफ्त दवा का वितरण किया गया। पूरे नर्सिंग होम को दूल्हन के जैसा सजाया गया।
