(नगर संवाददाता )बगहा विधायक राम सिंह ने परसौनी चौक स्थित स्वास्थ्य उप केन्द्र का सोमवार को निरीक्षण किया। जो वर्षो से उपेक्षित रहा है। उदधाटन का इंतजार करते - करते स्वास्थ्य केन्द्र का भवन परिसर गंदगी हो गया है। बावजूद भी स्वास्थ्य विभाग मुकदर्शक बना है। स्वास्थ्य केन्द्र वर्षो पूर्व से बन कर तैयार है,उप स्वास्थ्य केन्द्र परसौनी मे चिकित्सकों की पदस्थापन नहीं होने से उक्त केन्द्र बेकारा साबित हो रहा है। हालांकि स्थानीय लोगों ने स्थानीय सांसद व क्षेत्रीय विधायक से स्वास्थ्य उप केन्द्र मे चिकित्सकों की पदस्थापन करने की मांग करते रहे हैं। बगहा विधायक राम सिंह ने लोगों की मांग पर सोमवार की सुबह परसौनी चौक स्थित उप स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया। तथा निरीक्षण के क्रम में परसौनी चौक स्थित उप स्वास्थ्य केन्द्र मे शीघ्र ही चिकित्सक की पदस्थापन करने का आश्वासन लोगों को दिया। ताकि वर्षो से बंद पड़े उप स्वास्थ्य केंद्र चालू हो सके। विदित हो कि वर्षो पूर्व उप स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास तात्कालिक स्वास्थ्य मंत्री चन्द्र मोहन राय ने वर्ष 2007 मे किया था। भवन बन कर वर्षो पूर्व तैयार भी हो गया। लेकिन स्वास्थ्य केन्द्र का उद्घाटन अभी तक नहीं हो सका। मझौवा पंचायत के पंचायत समिति सदस्य अंतिमा देवी समाजसेवी बबलू मिश्रा , देवव्रत गिरि , सुदामा खरवार समेत दर्जनों की संख्या लोगो ने बताया कि उप स्वास्थ्य केंद्र का भवन बन कर तैयार है। लेकिन चिकित्सक की पदस्थापन नहीं होने से स्वास्थ्य उप केंद्र वर्षो से बंद पड़ा है।विधायक के अचानक निरीक्षण करने के बाद लोगो मे पुनः एक बार आस जगी है।
