40% तक सस्ते में स्मार्टफोन खरीदने का मौका, Amazon पर शुरू हुई मोबाइल सेल // THE ROYAL NEWS
रविवार, अप्रैल 11, 2021
ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट अमेजन इंडिया (Amazon India) ने स्मार्टफोन अपग्रेड डेज़ (Smartphone Upgrade Days) सेल का आयोजन किया है। 5 दिन की यह सेल 11 अप्रैल से शुरू होकर 15 अप्रैल तक चलने वाली है। इस दौरान स्मार्टफोन और एक्सेसरीज पर 40 फीसदी तक की छूट मिल रही है। छूट के अलावा IndusInd Bank के क्रेडिट व डेबिट कार्ड पर 10 फीसदी का इंस्टेंट डिस्काउंट अलग से दिया जाएगा। ग्राहक नो-कॉस्ट ईएमआई और एक्सचेंज ऑफर्स का भी लाभ उठा सकते हैं। आइए जानते हैं किस ब्रैंड क्या ऑफर चल रहा है।
OnePlus स्मार्टफोन पर ऑफर
सेल के दौरान OnePlus Nord स्मार्टफोन 29,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है। वहीं, OnePlus 8T 5G स्मार्टफोन 42,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। ग्राहकों के लिए कंपनी की लेटेस्ट OnePlus 9 5G स्मार्टफोन सीरीज भी बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। ग्राहक वनप्लस 8 प्रो स्मार्टफोन को 54,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं।
कंपनी ने हाल में कुछ नए फोन- रेडमी नोट 10 सीरीज, रेडमी 9 पावर, मी 10i लॉन्च किए हैं। ये सभी स्मार्टफोन अलग-अलग बैंक ऑफर्स के साथ सेल में उपलब्ध होंगे। उदाहरण के लिए रेडमी 9 पावर फोन 10,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर मिल रहा है। वहीं रेडमी 9 के 4+ 64 जीबी वेरिएंट को 8,799 रुपये, रेडमी नोट 9 को 10,999 रुपये, रेडमी नोट 9 प्रो को 12,999 रुपये में खरीद सकते हैं।
Samsung स्मार्टफोन पर ऑफर
सेल में सैमसंग का हाल ही में आया Galaxy M02s स्मार्टफोन 8,999 रुपये की शुरुआती कीमत में, Samsung Galaxy M31s स्मार्टफोन 18,499 रुपये में, Samsung Galaxy M51 स्मार्टफोन 22,999 रुपये में, Samsung Galaxy M02 स्मार्टफोन 6,999 रुपये में और Samsung Galaxy M21 स्मार्टफोन 13,999 रुपये में मिल रहा है।
इन स्मार्टफोन्स पर भी ऑफर
वनप्लस, सैमसंग, शाओमी और एप्पल के अलावा अमेजन सेल में वीवो और ओप्पो स्मार्टफोन्स पर भी छूट मिल रही है। ग्राहक Vivo Y91i स्मार्टफोन को 7,790 रुपये की शुरुआती कीमत पर, Vivo Y11 स्मार्टफोन को 9,990 रुपये में, और Vivo Y12s स्मार्टफोन को 9,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसी तरह Oppo F19 Pro+ स्मार्टफोन को 25,990 रुपये में, Oppo F19 Pro स्मार्टफोन को 21,490 रुपये में, Oppo F17 स्मार्टफोन को 16,990 रुपये में और Oppo A52 स्मार्टफोन को 14,990 रुपये में खरीदा जा सकता है।
Tags
अन्य ऐप में शेयर करें


