नोएडा के सेक्टर 63 की झुग्गियों में लगी आग, जलकर खाक हुईं 150 से अधिक झोपड़ियां, दो बच्चों की मौत// THE ROYAL NEWS
रविवार, अप्रैल 11, 2021
नोएडा के सेक्टर 63 के पास रविवार को भीषण आग लग गई। इसके बाद पुलिस और दमकल अधिकारी मौके पर पहुंचे। नोएडा के बहलोलपुर गांव क्षेत्र में अज्ञात कारणों की वजह से कई झोपड़ियों में आग लग गई। इसकी जानकारी गौतम बुद्ध नगर (नोएडा पुलिस) के पुलिस कमिश्नरेट के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से मिली।
ट्वीट में लिखा है, 'थाना फेस-3 नोएडा क्षेत्र के अंतर्गत गांव बहलोलपुर स्थित झुग्गियों/ झोपड़ियों मे अज्ञात कारणों से आग लग गई है। मौके पर पुलिस बल व फायर ब्रिगेड द्वारा आग को बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।'
थाना फेस-3 नोएडा क्षेत्र के अंतर्गत गांव बहलोलपुर स्थित झुग्गियों/ झोपडियों मे अज्ञात कारणों से आग लग गयी है, मौके पर पुलिस बल व फायर ब्रिगेड द्वारा आग को बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।
— POLICE COMMISSIONERATE GAUTAM BUDDH NAGAR (@noidapolice) April 11, 2021
नोएडा के कई लोगों ने ट्विटर पर आग की फोटो और वीडियो शेयर की हैं। इनमें शहर के विभिन्न क्षेत्रों से हवा में धुएं के घने बादलों को ऊपर आसमान की ओर बढ़ते हुए देखा जा सकता है। फिलहाल दो बच्चों की मौत की जानकारी मिली है।
ताजा जानकारी के अनुसार, बहलोलपुर में डेढ़ सौ से अधिक झुग्गियां जलकर राख हो गई हैं। दो बच्चों की आग में झुलसने से मौत हो गई है। वहीं राख में और शव तलाशे जा रहे हैं। माना जा रहा है कि आग में और लोग भी झुलसे हो सकते हैं। अग्निशमन विभाग की तीस से अधिक गाड़ियां आग को बुझाने की कोशिश में लगी हुई हैं। फिलहाल शार्ट सर्किट या सिलेंडर से आग लगने की संभावना जताई जा रही है। तेज हवा की वजह से आग और फैल गई
Tags
अन्य ऐप में शेयर करें


