रिपोर्ट:- अमरुल आलम खान
सुगौली : कोरोना महामारी का जिला मे हो रहे निरंतर बढोत्तरी को देखते हुए कोरोना चैन को तोड़ने के लिए जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक के द्वारा जारी किये गये गाईडलाइन तथा रोस्टर का व्यवसायिक संघ सुगौली ने स्वागत किया तथा वहीं व्यवसायिक संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार ने सभी व्यवसायिक बंधुओं से इस रोस्टर का पालन करते हुए कोरोना से बचने एवं अपने परिवार को बचाने के लिए सरकार द्वारा बताये जा रहे गाईडलाइन का पालन करने का अनुरोध भी किया उन्होंने ने बताया कि कोरोना से बचने के लिए हम सभी को जागरूक होना पड़ेगा अकेले शासन या प्रशासन इस पर काबू नहीं कर पायेगा हम सभी का यह कर्तव्य बनता है कि हम सभी मिलकर सरकार एवं प्रशासन द्वारा बताये जा रहे गाईडलाइन का ईमानदारी पूर्वक पालन करना होगा तब ही इस वैश्विक महामारी से अपने देश को अपने राज्य को अपने जिला को अपने प्रखंड को अपने नगर को तथा अपने गांव को इस कोरोना महामारी से मुक्त करा सकते हैं अब यह समय आ गया है कि पूरा देशवासी कोरोना के विरूद्ध लडाई में सरकार का प्रशासन का सहयोग करे अपना बारी आने पर टीका अवश्य लगवायें सोशल डिस्टैनसिंग का पालन करे मास्क लगायें सेनेटाइजर या साबुन का नियमित उपयोग करें एक दूसरे को जागरूक करे तब ही जाकर हम सब कोरोना महामारी से मुक्ति पा सकते हैं और अपने ईश्वर से कोरोना महामारी से पूरे दुनिया को निजात दिलाने के लिए प्रार्थना करें।

