सुगौली पू.च/अमरूल आलम खान
आजतक के युवा एवं तेज तर्रार पत्रकार रोहित सरदाना एवं बिहार सरकार के मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह का आज स्वर्गवास हो गया जिससे पुरे देश में शोक व्यक्त किया इससे व्यवसायिक संघ सुगौली के अध्यक्ष कुमार काफी दुख व्यक्त करते हुए कहा कि मिडिया एंव प्रशासन कोरोना के इस विकट परिस्थितियों में अपने कार्यो का निर्वहन कर रहे वह अतुलनीय है आज जब यह दुखद समाचार मिला तो मुझे बहुत दुख हुआ हर आदमी को अभी भी सबक लेना चाहिए कि जब ऐसे देश के रत्नों का जिन्दगी कोरोना से जा सकती है जो काफी सचेत है तो बाकी लोग जो मास्क नहीं लगा रहे हैं सोशल डिस्टैनसिंग का पालन नहीं कर रहें ऐसे लोगों को कोरोना से बचने के लिए टीका लेना अतिआवश्यक मास्क लगवायें सोशल डिस्टैनसिंग का पालन करे सेनेटाइजर या साबुन का उपयोग जरूर करें वहीं राधा कृष्ण मठ सुगौली के प्रांगण में सोशल डिस्टैनसिंग का पालन करते हुए व्यवसायिक संघ सुगौली के द्वारा शोकसभा का आयोजन किया गया जिसमें रोहित सरदाना एवं बिहार सरकार मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया तथा ईश्वर से उनके आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया इस मौके पर व्यवसायिक संघ सुगौली के अध्यक्ष अशोक कुमार, नगर उपाध्यक्ष श्याम शर्मा, दिवाकर शर्मा, प्रियांशु सर्राफ, संदीप अग्रवाल, राजन बरनवाल, ओमप्रकाश शर्मा, प्रभात कसेरा, सचिन कुमार, अनिल चौधरी इत्यादि व्यवसायिक उपस्थित थे
रिपोर्ट- अमरुल आलम खान

