अगले समारोह के पूर्व दो मंजिला बनेगा श्री गांधी लोमराज पुस्तकालय भवन: विधायक मनोज कुमार // THE ROYAL NEWS
शुक्रवार, अप्रैल 16, 2021
चंपारण सत्याग्रह के इतिहास में जसौली पट्टी एक मिल की पत्थर की तरह
कोटवा: श्री गाँधी लोमराज पुस्तकालय के उपलब्ध भूमि में अगले चंपारण सत्याग्रह स्मृति दिवस समारोह के पूर्व दो मंजिला पुस्तकालय भवन एवं परिसर में गाँधीजी तथा बाबु लोमराज सिंह की प्रतिमा ऐक्षिक कोष से स्थापित किया जायेगा.
ये बातें शुक्रवार को जसौली पट्टी में आयोजित चंपारण सत्याग्रह स्मृति दिवस समारोह के सांकेतिक आयोजन में बाबु लोमराज सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए कल्यानपुर के विधायक मनोज कुमार यादव ने कही।उन्होंने कहा कि
जाती और दलगत राजनीती से उठ कर स्वतंत्रता आन्दोलन में बाबु लोमराज सिंह के योगदान को याद किया जाना चाहिए. चंपारण सत्याग्रह के इतिहास में जसौली पट्टी एक ऐसे मिल की पत्थर की तरह है जिससे हम अपनी स्वतंत्रता की दुरी नाप सकते है।कार्यक्रम का संचालन संयोजक विनय कुमार ने की
आज सुबह से ही जसौली पट्टी में उत्सव का माहौल था. गाँव में स्थापित बाबु लोमराज की आदमकद प्रतिमा की सफाई युवकों ने उत्साह पूर्वक की. उसके बाद यह समारोह आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में संजय कुमार सिंह, कमलेश कुमार सिंह, नवनीत कुमार, अभिनव कुमार, निशांत राज, प्रशांत राज, राजीव रंजन, शम्भू सिंह, तेजेंद्र कुमार सिंह, रम्भू बैठा, हरेन्द्र चौधरी, चन्दन कुमार, रंजन कुमर, अखिलेश सिंह, अशोक कुमार चौधरी, केशव प्रकाश, राजन कुमार, नीरज कुमार सिंह, अशोक सिंह, विजय यादव, संजय सिंह, सुरेश यादव, सुनील दास, रामचंद्र बैठा, रामश्रेष्ठ बैठा, मोहन साह आदि ने भाग लिया.
उल्लेखनीय है की पिछ्ते 19 वर्षों से इस गाँव के किसान नेता व् स्वतंत्रता सेनानी बाबु लोमराज सिंह के योगदान से देश दुनिया को परिचित करने के लिए चंपारण सत्याग्रह स्मृति दिवस समारोह का आयोजन किया जाता है. ऐसा इस लिए किया जाता है की आज ही के दिन 1917 में गाँधी जी ने किसानों की पुकार पर मोतिहारी से जसौली पट्टी की यात्रा के लिए निकले थे.
Tags
अन्य ऐप में शेयर करें


