जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने सदर अस्पताल में आरटी पीसीआर जांच केंद्र का उद्घाटन किया तथा इस केंद्र का मुआयना किया। उन्होंने कहा कि अब rtpcr टेस्ट का सैंपल बाहर नहीं भेजना परेगा //THE ROYAL NEWS
शुक्रवार, अप्रैल 16, 2021
मोतिहारी/आकर्ष कुमार
जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने सदर अस्पताल में आरटी पीसीआर जांच केंद्र का उद्घाटन किया तथा इस केंद्र का मुआयना किया। उन्होंने कहा कि अब rtpcr टेस्ट का सैंपल बाहर नहीं भेजना पड़ेगा। श्री अशोक ने जिला पदाधिकारी ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण एवं वैक्सीनेशन को लेकर आई एम ए के मेंबर के साथ कोआर्डिनेशन बैठक की जिसमें एडीएम आपदा प्रबंधन सुधीर कुमार वरीय उप समाहर्ता सह - अनुमंडल लोक शिकायत पदाधिकारी मौजूद थे, तथा ima के सदस्य उपस्थित थे। बैठक में आई एम ए के सदस्यों द्वारा ऑक्सीजन की आपूर्ति बनाए रखना, सभी आवश्यक दवाओं की आपूर्ति लगातार हो इसके लिए आपस में समन्वय स्थापित कर इस महामारी से निपटने के लिए एक साथ मिलकर कार्य करने की सहमति जताई। प्राइवेट हॉस्पिटल को इस महामारी मे शामिल करना जरूरी है इस उद्देश्य से जिला पदाधिकारी ने सभी सदस्यों से कहा कि प्राइवेट हॉस्पिटल, जो कोरोना का इलाज कर रहे हैं और अपनी सूची तथा कुल बेड की संख्या को दे ताकि इसकी जानकारी प्रशासन की भी हो। यदि कोई पेशेंट प्राइवेट हॉस्पिटल में जाता है और उसका कोरोना टेस्ट होता है तो उसकी जानकारी सदर हॉस्पिटल को मिलनी चाहिए।
आई एम ए के सदस्यों द्वारा टेलीमेडिसिन शुरुआत किए जाने की बात कही तथा इसमें 5 से 7 डॉक्टरों की टीम बनेगा जोकि लोगों को कोरोना के सही इलाज के बारे में सही सही जानकारी पर्सेंट को घर बैठे मिल सके।
उन्होंने सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि एक कंट्रोल रूम जिसका व्हाट्सएप नंबर भी हो जारी किया जाए जिससे माध्यम से प्राइवेट हॉस्पिटल में ईलाजरत कोरोना पेशेंट की जानकारी प्राप्त हो सके। ऑक्सीजन सप्लाई को रेगुलेट किया जाए। आई एम ए के सदस्यों से इस महामारी से बचाव के लिए मिलजुल कर कार्य करने के लिए जिला पदाधिकारी ने सहयोग की अपेक्षा की।
उन्होंने कहा कि सभी प्राइवेट हॉस्पिटल कोरोना प्रोटोकॉल को ध्यान में रखकर कोरोना का इलाज करेंगे। जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की थी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें मास्क का उपयोग करें, घबराए नहीं, सतर्क रहें, सुरक्षित रहे।
Tags
अन्य ऐप में शेयर करें


