भूमि विवाद में भाई की गला दबाकर की हत्या //THE ROYAL NEWS
शुक्रवार, अप्रैल 16, 2021
तुरकौलिया/आकर्ष कुमार
तुरकौलिया थाना क्षेत्र के सेमरा बेलवतिया गांव से एक चालीस वर्षीय व्यक्ति का शव पुलिस ने गुरुवार शाम बरामद किया है। बरामद शव उसी गांव के लखिन्द्र महतो का है। मृतक के पुत्र दिलीप महतो ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर उनके चाचा से झंझट था। करीब 10 दिन पहले वे लोग मारपीट किंये थे। जिसमें उनकी मां व पिता जख्मी हुए थे। उनके पिता लखिन्द्र घर में अकेले थे।
इसी दौरान उनका चाचा सकिन्द्र महतो अन्य लोगों के साथ आकर लाठी गले के नीचे व ऊपर रखकर दबा दिया। जिससे उनकी मौत हो गयी। दिलीप ने मामले में टेनी महतो, सकिन्द्र महतो, विकास महतो, राकेश महतो सहित अन्य को आरोपित करते हुए आवेदन देने की प्रक्रिया में है। प्रशिक्षु डीएसपी सह प्रभारी थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। सभी आरोपित गांव छोड़कर फरार हो गए हैं।
Tags
अन्य ऐप में शेयर करें


