डॉक्टर के क्लीनिक से भी कलेक्ट होगा कोरोना सैंपल //THE ROYAL NEWS
शुक्रवार, अप्रैल 16, 2021
मोतिहारी/ आकर्ष कुमार
डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने आई एम ए के डॉक्टरों के साथ गुरुवार को बैठक की। डीएम ने कहा कि इस कोरोना संकट के आईएमए के डॉक्टर सहयोग करें। कोरोना पॉजिटिव मरीज की जानकारी सिविल सर्जन कार्यालय को दें । डीएम ने आईएमए के डॉक्टरों से टेलीमेडिसिन सेवा की तर्ज पर रोस्टर बना फोन पर कोरोना मरीज सहित संदिग्ध मरीजों का इलाज करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संदिग्ध कोरोना मरीज की सूचना डॉक्टर के द्वारा देने पर उनके क्लीनिक से ही संदिग्ध का कोरोना जांच के लिए सेम्पल लिया जाएगा। उनोहन सीएस को निर्देश दिया कि कोरोना के इलाज को लेकर जो भी आवश्यक दवा है उसकी व्यवस्था करें। जरूरत पड़े तो ड्रग कन्ट्रोलर से दवा की मांग करें। हर हाल में ऑक्सीजन की कमी नहीं होनी चाहिए। इसकी भी पूरी व्यवस्था रखें।
मौके पर सिविल सर्जन डॉ अखिलेश्वर प्रसाद सिंह, वरिष्ठ चिकित्स्क डॉ डीनाथ, आई एम ए अध्यक्ष डॉ अशुतोष शरण, डॉ. प्रभात प्रकाश, डॉ. यूएस पाठक, डॉ. आर के पी शाही, डॉ अतुल कुमार, डॉ दिलीप कुमार, डॉ वीके पांडेय, डॉ पीयूष कुमार, डॉ. आर के झा, डॉ. संजय कुमार ,डॉ कुमार सौरभ, नोडल अधिकारी डॉ सुनील कुमार, डॉ. राहुल राज सहित अन्य थे।
डीएम ने किया आरटीपीसीआर जांच केंद्र का निरीक्षण
सदर अस्पताल परिसर स्थित नये भवन में आरटीपीसीआर सेंटर का निरीक्षण डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने किया। जल्द आरटीपीसीआर सेंटर चालू हो जाएगा। मौके पर सिविल सर्जन डॉ अखिलेश्वर प्रसाद सिंह, सहित अन्य अधिकारी व विशेष आमंत्रित में आईएमए के अध्यक्ष डॉ. आशुतोष शरण , बिहार चैप्टर के प्रदेश अध्यक्ष डॉ डी नाथ सहित कई डाक्टर ,कवि डायग्नोस्टीक सेंटर के संचालक डॉ संजय कुमार थे।
Tags
अन्य ऐप में शेयर करें


