CBSE and State board Exams 2021 : 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं और प्रवेश परीक्षाओं को लेकर आज हुई हाई-लेवल मीटिंग में केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने सभी राज्यों से 25 मई तक लिखित में सुझाव मांगे हैं।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल 'निशंक' ने ट्वीट कर कहा कि सभी राज्यों से लिखित में अपने सुझाव 25 मई तक भेजने का आग्रह किया गया है। उन्होंने कहा कि यह हाई-लेवल मीटिंग बहुत ही उपयोगी रही क्योंकि इसमें मौजूदा परिस्थियों की समीक्षा की गई है।
निशंक ने लिखा, ' मुझे पूरा भरोसा है कि हम सामूहिक निर्णय के माध्यम से जल्द ही कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं के बारे में अपना अंतिम फैसला करेंगे और छात्रों व अभिवावकों के मन में व्याप्त अनिश्चितता को दूर कर पाएंगे।'
शिक्षा मंत्री 'निशंक' ने कहा, 'छात्रों, शिक्षकों की सुरक्षा और भविष्य हमारे लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है।'
विश्व के सबसे बड़े एजुकेशन सिस्टम से जुड़े एजुकेशन सिस्टम जुड़े मुख्यमंत्रियों, शिक्षा मंत्रियों और अधिकारियों को भी रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई हाई-लेवल मीटिंग में भाग लेने के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धन्यवाद दिया।
केंद्र ने परीक्षाओं को लेकर राज्यों के सामने दो विकल्प रखे।
1- कुछ चुने हुए प्रमुख विषयों (19 विषय) की ही परीक्षाएं कराई जाएं और उन्हीं के आधार पर बाकी विषयों का मूल्यांकन किया जाए।
इस प्रक्रिया में एक माह का प्री-एग्जाम एक्टिविटी का समय लगेगा और दो माह का वक्त परीक्षाएं आयोजित कराने और रिजल्ट घोषित करने में। इसके बाद 30 दिन का समय कंपार्टमेंट परीक्षाएं आयोजित करने में लगेगा। इस प्रक्रिया से सितंबर तक परीक्षाएं पूरी कराई जा सकती हैं।
2- 12वीं की परीक्षाएं छात्रों के स्कूल में ही हो, तीन घंटे की बजाए परीक्षाएं 1.5 घंटे की हों। साथ ही स्कूल में ही कॉपियां चेक की जाएं। इसमें ऑप्शन बी था कि छात्रों से यह पूछ लें कि उन्हें सभी विषयों के बजाए कौन से 4 या 3 विषयों की परीक्षाएं देनी हैं। यानी इस विकल्प में भी 19 विषयों की परीक्षाएं आयोजित की जाएं। दूसरे विकल्प में बहुविकल्पीय प्रश्नों वाली परीक्षाएं कराए जाने के विकल्प पर भी विचार किया जा सकता है।
बोर्ड दो बार भी परीक्षाएं आयोजित कराने में पर विचार कर सकता है। जिससे कि पहली बार में जो छात्र परीक्षाओं में भाग न ले सकें वे दूसरी बार की परीक्षा में भाग ले सकें।
आपको बता दें कि सीबीएसएसई और झारखंड सरकार की ओर से 1 जून 2021 को 12वीं परीक्षा की नई तिथियों का ऐलान किया जा सकता है। सीबीएसई ने 1 जून तक के लिए 12वीं परीक्षाओं को स्थगित करने का ऐलान किया था। वहीं झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को कहा कि छात्रों-अभिभावकों और शिक्षकों से सुझाव लेने के बाद 1 जून को 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं पर फैसला किया जा सकता है।
1.5 करोड़ छात्र देंगे 12वीं की परीक्षा-
आपको बता दें कि देशभर में राज्य बोर्डों, सीबीएसई, सीआईएसई की 12वीं परीक्षा में करीब 1.5 करोड़ छात्र-छात्राएं परीक्षा में भाग लेंगे। इनमें छत्तीसगढ़ राज्य ने 1 जून से 5 जून तक ओपन बुक परीक्षा मोर्ड से 12वीं परीक्षाएं कराने का फैसला किया है। बाकी बोर्ड भी अगले कुछ दिनों में केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार फैसला लेंगे।
CBSE and State board Exams 2021: बोर्ड परीक्षाओं को लेकर केंद्र ने 25 मई तक राज्यों से मांगे लिखित सुझाव, शिक्षा मंत्री निशंक बोले- छात्रों का भविष्य महत्वपूर्ण // THE ROYAL NEWS
रविवार, मई 23, 2021
अन्य ऐप में शेयर करें


