टीवी इंडस्ट्री के चर्चित सीरियल 'पवित्र रिश्ता' से सुर्खियां बटोरने वाले रित्विक धनजानी का मानना है कि रिलेशनशिप में आपकी खुशी की बागडोर आपके हाथों में होनी चाहिए। आजकल लोगों के लिए दूर जाना आसान हो गया है, क्योंकि उनके पास कई विकल्प हैं। रित्विक धनजानी ने ये सारी बातें टाइम्स ऑफ इंडिया की खास बातचीत में कहा। इस दौरान रित्विक ने अपने करियर और रिलेशनशिप से जुड़ीं कई सारें सवालों का जबाव बड़े ही बिंदास अंदाज में दिया है।
आपको बता दें कि रित्विक इन दिनों रियलिटी शो सुपर डांसर 4 को एंकर बतौर होस्ट कर रहे हैं। वह इस इस शो से लंबे समय से जुड़े हुए हैं और वो कमाल का होस्ट करते हैं।
इसलिए छोड़ा 'पवित्र रिश्ता'
'पवित्र रिश्ता' शो को अलविदा कहने के फैसले पर एक्टर ने कहा, ''पवित्र रिश्ता' में ढ़ाई साल तक काम करने के बाद ये एहसास हुआ, अगर मैं कभी एक और डेली सोप का हिस्सा बनता हूं, तो मुझे इसे उतना ही प्यार करना होगा, जितना मैंने इसे दिया । इसलिए मैंने अपने लाइफ में कुछ और करने की राह चुना।
लोगों के लिए दूर जाना आसान हो गया है
एक सवाल का जवाब देते हुए ऋत्विक कहा कि आज कल यंगेस्ट खोई हुई कला को देखते हुए रिश्तों को तोड़ने से ज्यादा उन्हें सुधारने में विश्वास करते हैं। मेरा मानना है कि एडजस्टमेंट जीवन का हिस्सा है। आजकल लोगों के लिए दूर जाना आसान हो गया है, क्योंकि उनके पास कई विकल्प हैं। हालांकि पहले हमें सिखाया जाता था कि अगर शीशा टूट जाए तो उसे ठीक करना होता है, फेंकना नहीं। मैं उस पुरानी विचारधारा से ताल्लुक रखता हूं।
अभिनेत्री आशा नेगी संग थे रिलेशनशिप में
ऋत्विक धनजानी कभी अभिनेत्री आशा नेगी संग लंबे समय तक एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे, लेकिन अब अलग हो गए हैं। ब्रेकअप के बाद इन दोनों में अच्छी दोस्ती है। इन दोनों की पहली मुलाकात टीवी सीरीयल 'पवित्र रिश्ता' के सेट पर हुई थी। दोनों के बीच वहले दोस्ती हुई और फिर दोनों एकदूसरे को प्यार कर बैठे। शुरुआत में एक-दूसरे के प्रति आकर्षित नहीं थे, लेकिन समय के साथ दोनों के बीच चीजें बदल गईं।
नच बलिए 6 के विनर रहे ऋत्विक-आशा
ऋत्विक धनजानी और आशा नेगी डांस रियलिटी शो नच बलिए 6 के विजेता रह चुके हैं। इन दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया। दोनों टीवी की पसंदीदा जोड़ियों में से एक थे। हालांकि छह साल के रिलेशनशिप के बाद यह दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए। आशा नेगी ने अपने ब्रेकअप की बात खुद बताई थी।
रिलेशनशिप मैनेज करने पर बोले रित्विक धनजानी- आजकल लोगों के लिए दूर जाना आसान है क्योंकि उनके पास कई विकल्प हैं //THEROYALNEWS
शनिवार, मई 22, 2021
अन्य ऐप में शेयर करें


