संवाददाता: साबिर अली
लौरिया:- देवराज के कंधवलिया में स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने मृतक की पत्नी को दो लाख रुपए का चेक दिया। इस बावत बैंक के शाखा प्रबंधक नृपेंद्र कुमार ने बताया कि इस शाखा में सुनील कुमार का प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना के अंतर्गत बीमा हुआ था। बीमा कराए श्री कुमार की मृत्यु हो गई। मृत्यु का कागजात जमा करने पर मृतक की पत्नी व नॉमिनी सबिता देवी को 2 लाख का चेक बैंक द्वारा दिया गया है। मौके पर बैंककर्मी राज लॉरेंस, सुरेश सहनी, राजू कुमार आदि थे।
