सुगौली संवाददाता अमरुल आलम खान
सुगौली,पू.च: प्रखंड अंतर्गत पंचायत शुकुल पाकड़ के वार्ड नंबर 8 में सोमवार को पंचायत वार्ड सदस्य बसीरुल हक की अध्यक्षता में चुनाव किया गया।सचिव के पद हेतु कई नाम प्रस्तावित किया गया।जिसके बाद सचिव के चयन हेतु मतदान किया गया।अब्बदुल शकुर को वार्ड सचिव बनाया गया। वार्ड सदस्य ने अब्बदुल शकुर को वार्ड सचिव घोषित किया। बसीरुल हक ने बताया की पंचायत का विकास करना यह संकल्प है हम सभी का इसी विश्वास से हम सभी को पंचायत की योजनाओं का लाभ सभी पंचायत वासियों को दिलाना है।कोई इससे वंचित ना रह जाए यह ध्यान रखना बहुत जरूरी है। पंचायत वासियों ने विश्वास पूर्वक जीत हासिल करने में योगदान दिया है।भ्रष्टाचार मुक्त पंचायत अपना हो।नली गली वार्ड में सही ढंग से कार्य हो,किसी को कोई परेशानी ना हो।इस मौके पर नुरुल होदा,अमीरिका यादव,ध्रुव यादव,कलीमुल्लाह,समिति पति असलम अंसारी,पंच खलीउल्लाह,शौकत अली,रमेश यादव एवं ग्रामीण मौजूद थे।