संवाददाता: साबिर अली
लौरिया :- विभिन्न कांडो में नामजद (5) पांच अभियुक्तों को छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया है, जहाँ सभी अभियुक्तों को सोमवार को लौरिया पुलिस ने जेल भेज दिया है। इस बावत थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि थाना कांड संख्या 82/2020 के बहुत दिनों से फरार चल रहे अभियुक्तों में, हरिन्द्र धांगड़ पिता विश्वनाथ धांगड़, ललन धांगड़ पिता भोला धांगड़, रामजी धांगड़ उर्फ रामजी मांझी पिता धाकड़ धांगड़, कमलेश उर्फ अशोक धांगड़ पिता रामरतन धांगड़, तथा पांचवा पन्नालाल उर्फ पन्नालाल मांझी पिता अमेरिका मांझी ये सभी साकिन सिरकइया धांगड़ टोली के रहने वाले है, इन सभी अभियुक्तों की छापेमारी कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।