नरकटियागंज शिकारपुर थाना क्षेत्र के नरकटियागंज रामनगर के मुख्य मार्ग चमुआ पंचायत के चानकी गांव के समीप गन्ना लादे ट्रैक्टर के कुचलने से घटना स्थल पर ही एक व्यक्ति की मौत हो गई वही ट्रैक्टर को लेकर चालक मौके से फरार हो गया मृतक की पहचान लौरिया थाना क्षेत्र के तेलपुर देवराज निवासी नंदलाल राम पिता नन्दू राम के रूप में हुई है। मौके पर पहुची शिकारपुर पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है बताया जा रहा है कि मृतक नन्दलाल राम सरकारी शिक्षक है जो अपने बाइक से नरकटियागंज बैंक से रुपया की निकासी करने के लिए आ रहा था।