संवादाता: साबिर अली
लौरिया थाना क्षेत्र सहित प्रखंड मुख्यालय में भी कोरोना प्रटोकॉल का उल्लंघन कर कोचिंग संचालकों के द्वारा बिना मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग के बैगरह कोचिंग का संचालन किया जा रहा है। कोचिंग संचालन करने वाले प्रबंधक के द्वारा सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन एवं दिशा निर्देश का कोई भी पालन नही किया जा रहा है। जिसके कारण कोचिंग में पढ़ रहे छात्र व छात्राओं को कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन से संक्रमित होने का डर बना हुआ है। 4 क्लास से लेकर दसवी क्लास तक के छात्र व छात्राएं सूर्योदय उदय होने के साथ ही पठन पाठन सामग्री के साथ संस्थान में पहुंचने लगते हैं। लौरिया प्रखंड मुख्यालय व थाना से महज 100 मीटर के दूरी पर निधड़क कोचिंग संचालन किया जा रहा है वही प्रशाशनिक पदाधिकारियों का कहना है, कोरोना गाइडलाइन के मद्देनजर कोई भी संस्थान संचालन करते पकड़े जाने पर कोरोना प्रटोकॉल के उल्लंघन में विधिसम्मत करवाई की जाएगी।
