केसरिया संवाददाता शशिकान्त।
पूर्वी चम्पारण,केसरिया में मंगलवार को राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के निर्देश पर एम एलसी प्रत्याशी बबलू देव के समर्थन में जिताने को लेकर केसरिया के गगन होटल में एक अहम् बैठक की गई। जिसकी अध्यक्षता करतें हुए राजद के ज़िला अध्यक्ष सुरेश यादव ने कहा कि राजद के विधान परिषद् बबलू देव की जीत तय है।समर्थन में सभी जन प्रतिनिधियों ने हामी भर दी हैं। इस मौके पर नरकटिया विधायक डाँ शमीम अख्तर,कल्याणपुर विधायक मनोज यादव, हरसिद्धि के पूर्व विधायक राजेन्द्र राम,केसरिया राजद के पूर्व विधायक प्रत्याशी संतोष कुशवाहा,केसरिया के पूर्व विधायक डाँ राजेश कुमार, मुरारी श्रीवास्तव समेत केसरिया के सभी जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
