सुगौली: संवाददाता अमरुल आलम खान
सुगौली,पू.च: स्थानीय पुलिस ने मारपीट मामले में दर्ज कांड संख्या 384/21 के आरोपित सपहा निवासी यादव लाल सहनी का पुत्र चन्द्रशेखर सहनी को छापेमारी कर उसके घर से गिरफ्तार किया गया।वही थाना कांड संख्या 540/21 के आरोपित शराब बनाने और बेचने के मामले का नामजद मेहवां निवासी हीरालाल सहनी का पुत्र अमीरी लाल सहनी को छापेमारी के दौरान उसके घर से गिरफ्तार किया गया।इस बाबत थानाध्यक्ष विवेक कुमार जायसवाल ने बताया कि एस आई मोहम्मद अनस और मेरे द्वारा छापेमारी कर दोनो को गिरफ्तार किया गया।ऐसे आरोपित लोगों को किसी भी कीमत पर बक्सा नहीं जाएगा। दोनों आरोपित का कागजी कार्रवाई कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
