संवाददाता साबिर अली
लौरिया- प्रखंड के मनरेगा कार्यालय में शनिवार को मुखियासंघ का चुनाव सम्पन्न हुआ। जहां सिंहपुर सतवरिया पंचायत की मुखिया सबीता देवी को सर्वसम्मति से मुखिया संघ लौरिया का अध्यक्ष चुना गया। मौके पर सभी नवनिर्वाचित मुखियाओ में प्रखंड के बसंतपुर,धोबनी धर्मपुर, धमौरा, बहुअरवा, सिसवनिया, बेलवा लखनपुर, बसवरिया पराउटोला, मठिया, तेलपुर पंचायत के मुखिया नए अध्यक्ष सबिता देबी को बधाई दी।
इधर मुखियासंघ के चुनाव के बाद सर्वसम्मति से कार्यकारिणी के सदस्यों का भी चुनाव हुआ, जिसमें उपाध्यक्ष पद के लिए सिसवनिया पंचायत के मुखिया कन्हैया प्रसाद कुशवाहा, और बसंतपुर पंचायत के मुखिया अजय सिंह उर्फ़ सरकारी सिंह बने तो वहीं कोषाध्यक्ष बेलवा लखनपुर पंचायत के मुखिया अनिल राम बने, तो सचिव बहुअरवा पंचायत की मुखिया सोनी देबी बनी, उप सचिव मठिया पंचायत की मुखिया श्रीमती प्रियतमा यादव बनी, और मुखिया संघ के संरक्षक धमौरा पंचायत की मुखिया ललीता देबी बनी। जबकि बसवरीया पराउटोला पंचायत के मुखिया शैलेन्द्र कुमार को मीडिया प्रभारी बनाया गया। मौके पर प्रखंड के दसों पंचायत के मुखिया के साथ लौरिया योगापट्टी विधायक बिनय बिहारी, प्रमुख प्रत्याशी गुडू मल्ल, कांग्रेस युवा नेता मनोज ठाकुर सहित अन्य उपस्थित थे ।