सूगौली: संवाददाता
सुगौली,पू.च; स्थानीय पुलिस के सहयोग से दरभंगा पुलिस ने नोट डाबलर गिरोह के पांच लोगों को शुक्रवार की शाम धर दबोचा। जानकारी के अनुसार दरभंगा पुलिस ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी कि वाहन से छपवा चौक की ओर बदमाश भाग रहे है।सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विवेक जयसवाल पुलिस बल के साथ छपवा पहुंच नाकेबंदी कर दी।
दरभंगा डीएसपी सर्वेश चंद्रा के नेतृत्व में मौके से ही पांच लोगों को हिरासत में ले लिया गया और वाहन को जब्त कर लिया गया।जिसकी पहचान केसरिया का सुबोध,जितेंद्र,अनिल,अमरजीत व तुरकौलिया का अमरेन्द्र के रूप में की गई है। स्थानीय पुलिस हिरासत में लेकर थाना चली गई जहां आवश्यक पूछताछ पुलिस कर रही है।अन्तर्राजिय लूट गिरोह के सदस्य बताए जाते है। दरभंगा के कमतौल थाना में केस दर्ज है। पुलिस आवश्यक करवाई में जुटी हुई है।
