संवाददाता: साबिर अली
नौकर ऐसा चाहिए जो भीख मांग कर खाय।
काम पर सदा हाजिर रहे घर कभी न जाए।
वाली लोकोक्ति मुख्यमंत्री के महत्वकांक्षी योजना 7 निश्चय से बने जीएनएम प्रशिक्षण स्कूल के प्राचार्य , ट्यूटर का
7 माह से नहीं मिला वेतन जिस से भुखमरी के कगार पर है। जीएनएम स्कूल के प्राचार्य मनीष जायसवाल, टि्यूटर प्रीति कुमारी ,गुंजन प्रिया, एएनएम दुर्गेश नंदन ,अक्षय कुमार ,सुधीर कुमार वर्मा आदि ने अपनी अपबीती सुनाते हुए बताया कि जुलाई 21 से हम लोगों का वेतन नहीं मिला जिससे भुखमरी के कगार पर है आगे उन्होंने बताया कि वेतन अगर ना मिलता है तो हम लोग आंदोलन भी करेंगे।