संवाददाता: साबिर अली
वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (VTR) में लगातार बाघों की संख्या में इजाफा हो रहा है। इसकी वजह से VTR का क्षेत्र यहां के बाघों के लिए कम पड़ने लगा है। VTR में 50 से कम ही बाघों की रखने की क्षमता है। बाघों की संख्या जैसे ही 50 से पार होगा। बाघों की आपसी संघर्ष और बढ़ जाएगा। मुख्य वन संरक्षक हेम कांत राय ने बताया कि- 'वाल्मिकि टाइगर रिजर्व का जितना कैटरिंग कैपेसिटी था उतनी बाघों की संख्या पहुंच चुकी है। इसे लेकर केंद्र व राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजने कि तैयारी की जा रही है। संख्या अधिक बढ़ने पर बाघों को कैमूर भेजा जा सकता है।
कैमूर भेजे जा सकते हैं VTR के बाघ
मुख्य वन संरक्षक हेम कांत राय ने बताया कि- 'महाराष्ट्र के चंद्रपुर में 3 मार्च और 4 मार्च को बैठक होना है। इस बैठक में वन संरक्षक भाग लेंगे। पहले से एक प्रस्ताव तैयार किया गया है। यह प्रस्ताव तीन बिंदुओं पर रखा जाएगा। इसमें कैटरिंग कैपेसिटी, स्पेशियस डिस्ट्रीब्यूशन व वैज्ञानिक अध्ययन को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि बाघों के लिए VTR में जितना कैरिंग कैपेसिटी बनाया गया था। उतने बाघों की संख्या पहुंच चुकी है। बिहार में सरकार कैमूर को डेवलप कर रही है। ऐसे में वाल्मीकि टाइगर रिजर्व से नए बाघों को भी कैमूर भेजा जा सकता है। लेकिन इसके लिए पहले हर बिंदुओं पर गहनता से अध्ययन कराया जाएगा।
कैटरिंग कैपसिटी से ज्यादा हुए हैं बाघ
हेमकांत राय ने बताया कि लगातार कई दफा बाघों की आपसी भिड़ंत से मौत हुई है। वाल्मिकी टाइगर रिजर्व में जो कैटरिंग कैपसिटी बनाई गई थी बाघों की उतनी संख्या पहुंच चुकी है। बाघ के बच्चे जैसे ही सावक से बढ़कर युवा अवस्था में पहुंचते हैं उसके साथ ही अपना टेरिटरी बनाते हैं। इस टेरिटरी को बनाने में बाघ मां उसकी मदद करती है। ऐसे में इस एरिया में कोई दूसरा बाघ की जैसे ही इंट्री होती है। दोनों के बीच आपसी संघर्ष हो जाता है। कई दफा इस संघर्ष में एक की मौत देखी गई है।
बता दें कि वाल्मीकि टाइगर रिजर्व 900 वर्गकिलोमीटर एरिया में है। लेकिन 900 वर्गकिलोमीटर में फैले वीटीआर में 270.58 वर्ग किलोमीटर ही पर्यटन जोन निर्धारित है। कोई भी पर्यटकीय गतिविधियां इसी सीमा तक मान्य हैं। इसके बाद कोर एरिया आ जाता है। इसका क्षेत्रफल 589.79 वर्ग किलोमीटर है। कोर एरिया बाघों के लिए अनुकूल होता है। खासतौर से हिरण, चितल, सांभर जैसा वन्य प्राणी तो काफी शांतप्रिय होते हैं। जिसके कारण यह कोर एरिया को ज्यादा पसंद करते हैं। इसलिए ज्यादातर बाघ अपना कोर एरिया में ही क्षेत्र निर्धारित करते हैं।